मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, जिले के घांचा बीकापुर निवासी कमलेश उर्फ लल्ला (9) पुत्र स्वर्गीय नंगू यादव गुरुवार शाम को खेलने गया था। इसके बाद उसका अता-पता नहीं है।
काफी खोजबीन और 112 नंबर पर सूचना देने के बाद भी जब बच्चे को ग्रामीण नहीं ढूंढ सके तो बच्चे की मां कुसुमा देवी ने स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था।
वहीं, मामला सोशल मीडिया में चर्चा में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही थी लेकिन रविवार को बच्चे की लाश कुएं में मिली। लोगों में आक्रोश है।