फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंकी लड़की की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की राजधानी लखनऊ में फिर एक सनसनीखेज वारदात हुई। मंगलवार को सुबह राजधानी के विभूति खंड इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक युवती की लावारिस लाश मिली है।
विज्ञापन


ये लाश 20 से 21 वर्ष की महिला की है। युवती के शरीर पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं है। लड़की ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था। लड़की के बाएं हाथ पर खून चढ़ाने के लिए लगाया जाने वाली वीगो भी था।

पुलिस को रेप के बाद लड़की को मारे जाने की आशंका है। विभूतिखंड में लड़की लावारिस लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग इस लाश की शिनाख्त नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में हत्या करने की आशंका

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लाश को मॉच्युरी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी अभी तफ्तीश कर रहे हैं। युवती ने गले में मंगलसूत्र भी पहन रखा था। लड़की शादीशुदा है।

पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रेम संबंध या अवैध संबंधों में हत्या का भी लग रहा है।

युवती की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से ये भी आशंका हो रही है कि महिला को चलती ट्रेन से फेंका गया हूं। अभी पुलिस लाश की शिनाख्त होने का इंतजार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें