फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Mon, 30 Sep 2013 07:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज में रविवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


आवारा जानवरों को मंडराते देख पहुंचे ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी थी। कई दिन पुराना होने के चलते शव बेहद खराब स्थिति में था।

ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सठवारा में स्थित रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ा महिला का शव कई दिन पुराना होने के चलते बेहद खराब स्थिति में था।

साथ ही जानवरों ने भी उसे नोंच डाला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

महिला लाल रंग की चूड़ियां व हरे रंग का सलवार पहने हुए थी।

पुलिस ट्रेन से गिरकर मौत की बात कह रही है। जबकि ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें