फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के घर तक कैसे पहुंचा कुक

Sat, 07 Dec 2013 09:41 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर में वैवाहिक समारोह से लापता कुक भैरव दत्त जोशी इंदिरानगर में सपा विधायक के मकान तक कैसे पहुंचा। यह अब भी रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन


जबकि, एक से दूसरे स्थान की दूरी चार किलोमीटर है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भैरव की मौत सिर में चोट लगने से बताई जा रही है। साथ ही कुक की मौत एक से दो दिन पहले बताई जा रही है।

सीओ गाजीपुर फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराने की बात कह रहे हैं। उनका दावा है कि, हर पहलू का गंभीरता से परीक्षण कराया जाएगा।
पढ़ें- क्राइम कैपिटल: हर दूसरे दिन हो रहा एक कत्ल

मालूम हो कि बीते बृहस्पतिवार को गाजीपुर में इंदिरानगर के सेक्टर-18 में सपा विधायक के बंद मकान के लॉन में तीन दिन पूर्व एक वैवाहिक समारोह से लापता कुक भैरव दत्त जोशी (32) का शव औंधे मुंह मिला था।
विज्ञापन


उत्तरांचल के पटवारी गागर चंपावत का रहने वाला भैरव एक साल से चारबाग के शर्मा होटल में काम कर रहा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भैरव के मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया गया।

साथ ही, भैरव की मौत का समय एक से दो दिन पहले बताया गया। कुक की मौत को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि वह विकासनगर के केके पैलेस से इंदिरानगर में सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव के मकान तक कैसे पहुंचा।

जबकि, इन दो स्पॉट के बीच की दूरी लगभग चार किलोमीटर है। जबकि, घटना की रात सड़क पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं देखा गया। पुलिस ने रात में ड्यूटी दे रहे चौकीदार, सवारी ढो रहे टैम्पो, रिक्शा एवं फुटपाथ पर सो रहे लोगों से इसकी तस्दीक की।

पढ़ें- नशे में धुत था चालक, टैंपो पलटने से आठ घायल

यदि पुलिस की बात मान लें कि, नशे में भैरव भटक कर सपा विधायक के मकान पर पहुंच कर बाउंड्री वॉल पर चढ़ गया और गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं, भैरव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था।

उसके सिर के पीछे चोट के निशान थे। यदि बाउंड्री वॉल से कोई व्यक्ति गिरेगा तो औंधे मुंह गिरेगा और चोट भी सिर के आगे हिस्से में लगेगी। फिर, सिर के पीछे हिस्से में चोट लगना संदेह पैदा कर रहा है।
विज्ञापन


साथ ही, घटना स्थल से भैरव का जूता व जैकेट का गायब होना भी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है।

सीओ गाजीपुर विशाल पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रकाश में आए कई बिंदु संदेह पैदा कर रहे हैं। विवेचना में फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें