फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली साड़ी में लिपटी आखिर वो कौन थी

Mon, 10 Feb 2014 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज में शहीद पथ के किनारे रविवार रात एक युवती की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


शव सड़क किनारे झाड़ी में फेंककर कातिल फरार हो गए। वारदात अहिमामऊ पुलिस चौकी से चार सौ मीटर की दूरी पर हुई।
शहीद पथ पर अपना ढाबा के पास रात 9:30 बजे कुछ लोगों ने झाड़ी में युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवती के तन पर पीली साड़ी, पीला ब्लाउज व गले में मोतियों की माला थी।

चप्पलें थोड़ी दूर पर सड़क किनारे पड़ी मिलीं। पास में ईंट के खून से सने दो अद्धे थे। चेहरे व सिर पर चोट थी।

पड़ताल में जुटी पुलिस का मानना है कि शहीद पथ के किनारे युवती की ईंट से कूंचकर हत्या के बाद शव झाड़ी में फेंका गया है।

घटनास्थल से सिर्फ चार सौ मीटर की दूरी पर अहिमामऊ पुलिस चौकी है। मौके पर मौजूद लोगों ने दुष्कर्म के प्रयास की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाने के एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हुलिये के आधार पर मजदूर होने की आशंका जताई गई है।

इसके चलते इलाके के ईंट-भट्ठों व अन्य स्थानों पर मजदूरी करने वालों से संपर्क किया जा रहा है।

संभव है कि युवती को कातिलों द्वारा बहाने से सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ की और विरोध पर हत्या करके भाग निकले हों। आसपास के लोगों से सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें