फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में उतराती मिली लाश, शुरू वजह की तलाश!

Sat, 02 Nov 2013 03:26 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड के किनारे नहर में एक युवती की लाश मिलने से लोग सकते में हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक दोपहर में वीआईपी रोड के किनारे पक्की नहर में लोगों ने एक लाश देखी।

उन्हीं में से किसी एक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने लाश को निकाला। युवती की उम्र 27-28 साल के आस-पास बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार युवती काले रंग के हैरम और काली कुर्ती में है। साथ ही गहने पहने होने की वजह से पुलिस का कहना है कि युवती नवविवाहिता हो सकती है।

इसके अलावा युवती के सिर और माथे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें