फरक्का एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोगों को यह पता चला की ट्रेन जनरल बोगी में लाश रखी गई है।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से माल्दा जा रही फरक्का एक्सप्रेस की जनरल बोगी में कुछ लोग एक अधेड़ का शव डाल गए और चलते बने।
पहले तो लोगों को लगा कि कोई सो रहा है, लेकिन ट्रेन के कानपुर पहुंचने तक शरीर में हरकत न देख बोगी में सवार यात्रियों ने गार्ड को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे रेलवे के डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। फरक्का एक्सप्रेस (13484) सोमवार सुबह चारबाग स्टेशन पहुंची थी।
जीआरपी की पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि इटावा में कुछ लोग उस व्यक्ति को जनरल कोच में दरवाजे के पास लिटा गए थे।
जीआरपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...