फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा सटाकर दिनदहाड़े लूट ली कार

Sun, 01 Sep 2013 01:11 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज में शनिवार दिनदहाड़े तीन बदमाश तमंचे के बल पर कार लूट ले गए। इस दौरान विरोध करने पर चालक को पीटा और चलती कार से फेंक दिया।
विज्ञापन


जख्मी चालक ने मालिक के साथ ही पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे सीओ, एसओ ने छानबीन की।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।सीएमएस की पूर्व प्रधानाचार्या दीपिका वटल अलीगंज के उस्मान एन्क्लेव में रहती हैं। गुडंबा निवासी जगदीश कुमार सात वर्षों से उनका ड्राइवर है।

दोपहर तकरीबन एक बजे जगदीश पुरनिया पेट्रोल पंप के पास स्थित मीट शॉप से सामान खरीद कर निकला। पूर्व प्रधानाचार्य की कार (स्विफ्ट) की पिछली सीट पर सामान रख ही रहा था कि एक बदमाश ने तमंचा सटा कार की चाभी छीन ली।
विज्ञापन


इस बीच दो और बदमाशों ने उसे कार के अंदर धकेला और खुद भी बैठ गए। तमंचा सटाने वाला बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठा और कार दौड़ा दी। शोर मचाने पर बदमाश जगदीश को चलती कार से फेंककर फरार हो गए।

गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। जगदीश ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ अखिलेश नारायन सिंह व एसओ तौफीक खान ने जगदीश से लुटेरों के बारे में तहकीकात की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चाभी छीनने वाले बदमाश सिर पर पगड़ी बांधे था और उसने सफेद रगं की टी-शर्ट व नीली जींस पहन रखी थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें