फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के तानों से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 31 Jul 2013 11:29 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नाका क्षेत्र में बुधवार को सास से तकरार पर एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि सास से सिर पर पल्लू डालने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


पड़ोसियों की मदद से सास ने उसको नीचे उतारा व ट्रॉमा सेंटर ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

औरेया से विवाहिता के घरवालों के न पहुंचने से पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। मायके वालों ने दहेज के लिए उसको मार डालने का आरोप लगाया है।

नाका क्षेत्र के वशीरतगंज निवासी पेसकार दिनेश पांडेय के बेटे रवि पांडेय की शादी छह महीने पहले इटावा के औरेया निवासी अंजलि(23) से हुई थी।

रवि एक कोचिंग में अध्यापन का कार्य करता है। परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह पिता दिनेश नाश्ता करने के बाद अपने ऑफिस चले गए।

जबकि रवि कोचिंग पढ़ाने निकल गया। दोपहर दो बजे के करीब बहू अंजलि की उसकी सास से किसी बात को लेकर तकरार शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा सिर पर पल्लू रखने को लेकर हुआ। बात बढ़ने पर दोनों में जमकर कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद अंजलि गुस्से में अपने कमरे में चली गई और कमरा बंद कर लिया।

थोड़ी देर बाद जब उसकी सास ने बहू को आवाज लगाकर धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर बहू अंजलि दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी।

उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए जिनकी मदद से सास ने बहू को नीचे उतारा और पति व बेटे को इसकी सूचना दी।

बाद में पुलिस को सूचना देकर आननफानन में उसको लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, ससुराल वालों ने मृतका के घरवालों को इसकी सूचना दे दी है।

शाम तक औरेया से मायके वालों के न पहुंचने की वजह पोस्टमॉर्टम नहीं किया जा सका। मायके वालों ने दहेज के लिए उसकी बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें