गोली से घायल प्रापर्टी डीलर रशीद अहमद
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गुडंबा निवासी प्रॉपर्टी डीलर पर रविवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। तीन राउंड की गई फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर के बाएं पैर व कार में गोली लगी है। कई राउंड गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
आस पास के लोगों ने आननफानन प्रॉपर्टी डीलर को सीएचसी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल और वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस इस वारदात के पीछे पैसों के लेनदेन की बात कह रही है।
पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। लखनऊ जिले के बेहटा थाना गुड़ंबा निवासी रशीद अहमद (26) पुत्र नसीर अहमद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। रविवार की सुबह रशीद अपनी कार से साथी लतीफ व एक अन्य के साथ बाराबंकी शहर स्थित अपनी प्लाटिंग की साइड देखने आ रहे थे।
दिनदहाड़े हुई वारदात
घटना का जायजा लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
वे कुर्सी थाना क्षेत्र में अनवारी गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाश पहुंचे और कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
तीन राउंड की गई फायरिंग में पहली गोली कार के पिछले हिस्से में नंबर प्लेट के पास जा धंसी, दूसरी गोली कार के बाएं गेट के पास लगी व तीसरी गोली रशीद के बाएं पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच आस पास के लोगों की भीड़ आते देख हमलावर बेहटा मार्ग से लखनऊ की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल रशीद को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया।