महाराजगंज के शिप्रा ज्वेलर्स के मालिक अरुण सोनी को फोन कर राजू भारती नाम के शख्स ने 50 लाख रुपये मांगे। पैसे न देने पर देख लेने की धमकी दी।
अरुण सोनी ने बताया कि सोमवार की शाम वह टीवी देख रहे थे कि तभी राजू भारती नाम के शख्स ने उन्हें फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि मैं राजू भारती लखनऊ सेंट्रल जेल से बोल रहा हूं। 50 लाख रुपए चाहिए। न दिए तो देख लूंगा।
बता दें कि पूर्व में भी सराफा व्यापारी के साथ छिनैती हो चुकी है। अरुण का कहना है कि वह किसी भी राजू भारती को नहीं जानता है।
अरुण सोनी ने महाराजगंज कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।