शुक्रवार को पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर भटके और कीटनाशक गटक लिया। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि राजेंद्रनगर निवासी प्रदीप कुमार अपनी प्रेमिका के साथ कोतवाली आया था।
दोनों ने घर वालों के विरोध के बावजूद शादी करने और साथ रहने की जानकारी दी। दोनों के बालिग होने के चलते पुलिस ने कोई दिक्कत न होने की सूचना देने की बात कह चलता कर दिया।
शनिवार को प्रेमी युगल के जहर खाने और ट्रॉमा में भर्ती होने की जानकारी मिली। तहकीकात में प्रदीप के पिता शिवकुमार ने बताया कि बेटा आलमबाग में ऑटो पार्ट्स की एक दुकान में नौकरी करता है।
पड़ोस में रहने वाली युवती से काफी समय से प्रेमप्रसंग था। युवती के परिवार ने दो महीने पहले उसकी शादी डेढ़ गुना उम्र के युवक से कर दी थी।
इसके बाद भी दोनों का प्रेम संबंध बना रहा। इसी के चलते बृहस्पतिवार को बाइक लेकर युवती की ससुराल पहुंचा और उसे साथ लेकर भाग गया था।