फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय होनी थी शादी लेकिन हादसे ने छीन ली जिंदगी

Wed, 06 Aug 2014 09:31 AM IST
हेमंत पांडेय/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद पथ पर हादसों में हो रही लगातार मौतों के चलते हाईकोर्ट ने पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दे रखे हैं। बावजूद इसके अभी तक जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी है और लोग जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह भी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को कुचल दिया। खून से लथपथ सिपाही ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

मोहनलालगंज थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र वर्मा (25) सुबह आठ बजे सरकारी कागजात लेकर बाइक से गाजीपुर थाने के लिए निकला था।

शहीद पथ पर विभूतिखंड इलाके में विजयपुर गांव के पास ढाल उतरते समय चिनहट से कानपुर रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी।

सड़क पर गिरा जितेंद्र ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। हेलमेट लगाए होने के बावजूद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों के पीछा करने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही सीतापुर के महमूदाबाद में रहने वाले पिता व परिवार के अन्य लोग लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन


पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कब्जे में लिए गए ट्रक के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

नवंबर में तय थी शादी
जितेंद्र वर्ष 2011 में ही पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। परिवार के अनुसार उसका विवाह मड़ियांव में रहने वाले पुलिस विभाग के ही एक अफसर की बेटी से तय हो चुका था।

तारीख तय होनी बाकी थी। दरअसल जितेंद्र खुद से पहले छोटी बहन की शादी करना चाहता था।

कारण, पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के जितेंद्र के कंधों पर ही पूरे परिवार का जिम्मा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी।

दो छोटी बहनों और एक भाई की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। अपनी तनख्वाह का ज्यादातर हिस्सा वह घर भेज देता था। वहीं, हादसे में मौत की खबर मिलते ही साथ काम करने वाले सकते में आ गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें