हसनगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे मासूम छात्र को एक अधेड़ लेकर भागा। चीख पुकार सुनकर मां भी उसके पीछे दौड़ी।
रास्ते में व्यापारियों ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। जहां पर पीड़ित मां ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक, डालीगंज स्थित निवासी गुड्डी का बेटा अंकित महाराजा स्कूल में कक्षा एक का छात्र हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब अंकित घर के बाहर खेल रहा था।
इस बीच एक अधेड़ वहां पर पहुंचा और छात्र को गोद में उठाकर भागने लगा। छात्र के शोर मचाने पर मां घर से निकली और आरोपी के पीछे दौड़ने लगी।
यह देख व्यापारियों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि आरोपी स्मैक पीने का आदी है।