फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विवि के हॉस्टल में छापेमारी

Sat, 01 Mar 2014 07:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डालीगंज में रविवार रात हुए उपद्रव में लखनऊ विवि से निष्कासित छात्रों के साथ ही बाहरी छात्रों के शामिल होने और अवैध असलहों से फायरिंग और बमबाजी की बात सामने आने के बाद बृहस्पतिवार रात प्रॉक्टोरीयल बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान उपद्रवी छात्रों ने हॉस्टल की लाइट बंद कर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। टीम के आगे बढ़ने पर जमकर अभद्र शब्दों को इस्तेमाल किया।

इस बीच टीम किसी तरह तलाशी के बाद खाली हाथ लौट गई। प्रॉक्टर ने उपद्रवी छात्रों की शिनाख्त करा नोटिस थमाने का निर्णय लिया है।

हबीबुल्लाह छात्रावास में रात करीब 9:30 बजे प्रॉक्टर टीम के साथ चेकिंग करने पहुंचे। इसी खबर फैलते ही हॉस्टल में भगदड़ मच गई। कई युवक हॉस्टल के पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। इसके बाद टीम ने कमरे खुलवाकर चेकिंग की।

इस दौरान बंद कमरे भी चेक किए गए, लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। इस बीच हॉस्टल के कुछ उपद्रवी छात्रों ने लाइट बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। बावजूद इसके टीम के आगे बढ़ने पर उपद्रवी भाग निकले। बाद में टीम ने मेस में पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


खाना खा रहे छात्रों को सख्त हिदायत दी गई। टीम ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों से उपद्रव में शामिल लड़कों के नाम बताने की अपील भी की, लेकिन किसी ने मुंह नहीं खोला। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठा छात्रों ने जमकर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


आजिज आकर टीम के सदस्य सख्त कार्रवाई की बात कहकर लौट गए। इसके बाद महमूदाबाद हॉस्टल में कमरों की तलाशी ली गई।

कमरों में रह रहे छात्रों के आई कार्ड चेक किए गए। इस दौरान कोई बाहरी छात्र नहीं मिला। टीम यहां से एनडी समेत अन्य हॉस्टल पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें