फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी युवती की हत्या, 10 संदिग्ध हिरासत में

Mon, 18 Jan 2021 06:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मनोरोगी दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। जैदपुर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में सरसों के खेत में युवती का शव निर्वस्त्र मिला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वहीं सोमवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद गांव ले जाकर कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया गया है। घटना की गंभीरता को लेते हुए एसपी सुबह मौके पर पहुंच गए। वहीं आईजी अयोध्या रेंज भी जांच करने के लिए मौके पर व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचेेेे। यहां डीएम व एसपी से पूरे मामले की जानकारी ली। घटना को लेकर गांव में तनाव व दहशत का माहौल है। इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय मनोरोगी युवती रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से खेत जाने को निकली थी। इसके बाद शाम को उसके गांव से करीब चार सौ मीटर दूरी पर जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरसों के खेत में युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की थी। वहीं सोमवार सुबह करीब दस बजे एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी मनोज पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में जैदपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस ने शक के आधार पर करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। सोमवार दोपहर आईजी अयोध्या रेंज संजीव गुप्ता भी घटनास्थल और शहर में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मौजूद मृतका के परिवारजनों से बात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इस दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी आरएस गौतम भी मौजूद रहे। उधर एहतियात के तौर पर मृतका के गांव में जैदपुर सहित सफदरगंज, सतरिख, कोठी, रामसनेहीघाट और असंद्रा थाने की पुलिस तैनात है। आईजी ने बताया कि केस दर्ज कर वारदात का खुलासा करने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। दुष्कर्म के संबंध में आईजी कहना है कि उन्होंने अभी पीएम रिपोर्ट नहीं देखी है।

तीन डॉक्टरों के पैनल किया पोस्टमार्टम
तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस दौरान एक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहीं। सूत्र बताते हैं कि युवती के नाजुक अंग में चोटें और अत्यधिक रक्तस्राव, गले को घोटना और मुंह को दबाने की पुष्टि पीएम रिपोर्ट में हुई है। पीएम रिपोर्ट और परिस्थितियों के साक्ष्य के अनुसार युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के संकेत मिल रहे हैं। घटनास्थल का हाल भी यही बयां कर रहा है कि आरोपियों ने युवती को खेत में घसीटा है जिसके चलते सरसों की फसल बर्बाद हुई है। हालांकि पुलिस अभी पीएम रिपोर्ट के बारे में कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन


एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि जैदपुर इलाके में हुए युवती हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें लगी हैं, जल्द ही अभियुक्त पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें