फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: थाइलैंड की युवती मामले में सांसद के निजी सचिव ने सपा प्रवक्ता समेत कई पर दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 11 May 2021 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अनूप पांडे की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि मामले में सांसद का नाम घसीटकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया गया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाइलैंड की युवती के लखनऊ आने के मामले में सांसद संजय सेठ की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने को लेकर उनके निजी सचिव अनूप पांडे ने सपा प्रवक्ता आईपी सिंह, महेंद्र कुरिया व रामदत्त तिवारी  पर गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज करवाया है। आरोपियों पर सांसद और उनके परिवार की छवि खराब करने की साजिश करने के आरोप में 67 आईटी एक्ट व आईपीसी की धारा 500 के अंतर्ग मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अनूप पांडे की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि तीनों आरोपियों ने भाजपा सांसद संजय सेठ के पुत्र पर थाई युवती पियाथेडा को लखनऊ बुलाने का आरोप लगाया और इसे सोशल मीडिया पर प्रचारित किया। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पिछले दिनों थाइलैंड से एक युवती लखनऊ आई थी और एक होटल में ठहरी हुई थी। जहां उसे कोरोना संक्रमण होने के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के समय मामला खुलने पर खूब हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें