फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक थमाकर जालसाज सामने से ले गया कार

Tue, 26 Nov 2013 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जालसाज ने अलीगंज में रहने वाले वकील की कार का 70 हजार रुपये में सौदा किया।
विज्ञापन


50 हजार का चेक देकर कार ले ली और रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर के दौरान शेष रकम चुकाने का वादा कर चलता बना।

वकील ने बैंक में चेक लगाया, पता चला कि खाता अरसे पहले बंद हो चुका है। एसएसपी ने अलीगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पढ़ें- पढ़ें- जयमाल स्टेज से टप्पेबाज ने उड़ाया रुपयों भरा बैग

पुलिस ऑफिस में शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अतुल अग्निहोत्री ने बताया कि अलीगंज निवासी वकील अभिषेक मिश्रा ने कार बेचने का इरादा बनाया था।

इस दौरान साथी वकील संजय अवस्थी के माध्यम से कैसरबाग के माडल हाउस स्थित फज्जू कॉम्प्लेक्स निवासी फरहान खान ने 5 सितंबर को उनसे संपर्क किया।

70 हजार में कार का सौदा तय किया। छह सितंबर को फरहान ने 50 हजार का चेक देकर कार ले ली।

इसके साथ रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर के दौरान शेष 20 हजार के भुगतान का वादा कर लिखा-पढ़ी करा ली। फरहान ने एचडीएफसी बैंक की राजाजीपुरम की शाखा के एक खाते का चेक दिया था।

पढ़ें- पढ़ें- इनके जाल में फंसे तो कोई न बचाएगा

भुगतान की तिथि 2 अक्तूबर होने के चलते अभिषेक ने तीन अक्तूबर को चेक अलीगंज स्थित कॉर्पोरेशन बैंक में अपने खाते में लगाया।

पता चला कि उनके द्वारा जमा किया गया चेक जिस खाते का है वह काफी समय पहले बंद किया जा चुका है।

इस पर अभिषेक ने फरहान का मोबाइल नंबर डायल किया। फोन बंद मिलने पर मॉडल हाउस पहुंचा, फरहान के न मिलने पर 11 अक्तूबर को सीओ कैसरबाग से शिकायत की।

सुनवाई न होने पर 19 अक्तूबर को एसपी सिटी पश्चिम से मिला। इसके बाद भी कार्रवाई न होती देख सोमवार को एसएसपी के शिकायत प्रकोष्ठ में अर्जी दी थी।

क्राइम की खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें