मड़ियाव क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास देर रात एक कार जल गई, जिसमें दो लोग जिंदा जल गए।
घटनास्थल से एक प्लास्टिक की बोतल और एक सिलेंडर बरामद हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आस-पास के लोगों से दोनों के बारे में जानकारी हासिल की।
इसके बाद, मृतकों में एक की शिनाख्त ककौली निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान दिन तक नहीं हो सकी थी।
सूत्रों के मुताबिक रंजीत घर से अल्टो कार लेकर यह कहकर निकला था कि वह मामा के बेटे की शादी में जा रहा है, लेकिन वह शादी में नहीं गया और घरवालों को सुबह इस हादसे का पता चला।
पुलिस कार में आग लगने की वजह कार में रखे सिलेंडर को मान रही है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा साजिश के तहत भी किया जा सकता है।
जहां यह हादसा हुआ है, वहीं पर कुछ ही महीने पहले रंजीत ने 25 लाख में 6 बिस्वा जमीन खरीदी थी।
उसने सिर्फ दस लाख रुपए ही चुकाए थे। गांववालों का कहना है कि रात में उन्हें आग की लपटें दिखी थीं, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।