फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकने पर घोंप दिया व्यवसायी को चाकू, फरार

Fri, 02 Aug 2013 09:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीपुरम क्षेत्र में बुधवार रात व्यवसायी ने एक अजनबी को घर के इर्द-गिर्द घूमते देखकर रोका तो अजनबी ने व्यवसायी के पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन


अचानक हुए हमले में व्यवसायी सहम गया और सड़क पर गिर पड़ा। शोर सुनकर भाई ने खून से लथपथ व्यवसायी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

व्यवसायी के घर हाल ही में चोरी की वारदात हुई थी जिसकी वजह से व्यवसायी निगाह रख रहा था।

पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावर की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में जानकारी मिली कि संदिग्ध इलाके में कई बार ठहलता देखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर के सिधौली निवासी अरशद खां अपने भाई रजी (26) के साथ जानकीपुरम के मिर्जा गांव में रहते हैं।

अरशद की सहारा स्टेट के सामने ग्रिल बनाने का व्यवसाय है। रजी भी भाई के साथ काम करता है। हाल ही में अरशद के घर चोरी हुई थी जिसके चलते रजी घर के इर्दगिर्द निगाह रखे हुए थे।
विज्ञापन


रात करीब 10.30 बजे रजी घर के बाहर खड़ा था। तभी एक संदिग्ध युवक घर के आसपास टहलते हुए दिखाई पड़ा।

रजी सतर्क हो गया और कमरे से टार्च लाकर चारों ओर रोशनी मारने लगा। उसके बाद युवक धीरे-धीरे आगे बढ़ गया।

शक होने पर रजी ने घर से बाइक निकाली और उसका पीछा किया। घर से दो मीटर की दूरी पर युवक दिखाई पड़ गया।

रजी ने उसे रोका जिस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान युवक ने चाकू निकाला और रजी के पेट में घोंप दिया।

रजी का कहना है कि, अजनबी पहले तो खुद को फोटोग्राफर और फिर वकील बता रहा था। उसके पास एक कैमरा भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें