फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Tue, 07 Jan 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर में एक छात्र ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही है।सरोजनीनगर निवासी किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है।

जानकारी के अनुसार उसके चाचा पुलिस विभाग में दरोगा है। पीड़ित के पिता ने पड़ोस में रहने वाले आशीष (20) नामक युवक पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि दो जनवरी की रात पड़ोस में रहने वाला युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुसा और बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डरी-सहमी बेटी को रोता देख मां ने पूछा तो पूरी जानकारी हुई। बेटी को लेकर थाने पहुंचे पिता ने दुष्कर्म, धमकाने व हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

एसओ राम नरेश यादव के अनुसार आरोपी युवक स्नातक का छात्र है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें