फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में रोड़ा बनी प्रेमिका की मां, मारकर बक्से में किया बंद

Mon, 22 Jun 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। यहां सजेती में प्यार में रोड़ा बनने पर अधेड़ महिला की हत्या हुई थी। महिला की बेटी के प्रेमी ने अपने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


महिला को धक्का देकर सड़क से अपने घर तक लाए। पहले गला दबाया,फिर हंसिया और फावड़े की बेंत से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

शव को बक्से में बंद कर घर में ही छिपा दिया था। चार दिन में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने रविवार को बताया कि थाना सजेती के बम्हौरी गांव निवासी रामशरण कोरी की पत्नी कमला देवी (55) का शव गांव के पप्पू उर्फ राधेश्याम के घर में एक बक्से में मिला था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि रविवार को सजेती के बरीपाल-परास रोड पर साईं मंदिर के पास से पप्पू उर्फ राधे श्याम कोरी और सियाराम को दबोच लिया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हंसिया और फावड़े की बेंत बरामद हुई है।
विज्ञापन

तीन महीने की बेइज्जती का ऐसे लिया बदला

पप्पू ने बताया कि कमला की बेटी से उसका प्रेम प्रसंग है। कमला उसके प्यार में रोड़ा बन रही थी। तीन महीने पहले कमला,उसके पति रामशरण ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे पीटा था। तब से वह अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए बेताब था।

घटना के दिन कमला दूध लेकर आ रही थी। बकौल एसपी इसी दौरान पप्पू अपने घर के बाहर खड़ा था। उसे देखकर कमला गालियां देने लगी। इस पर पप्पू और उसके भाई सियाराम उसे धक्का देकर अपने घर के भीतर ले गए।

पप्पू ने पहले उसे गला दबाकर मार डालने की कोशिश की। सांसे नहीं थमी तो दोनों भाइयों ने सरिया और फावड़े की बेंत से कमला पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव को बक्से में बंद कर घर में ताला लगाकर दोनों भाग गए थे।

एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाले एसओ राजेश कुमार सिंह, दरोगा प्रेम चंद्र, प्रोन्नत दरोगा फूल सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार सिंह और कांस्टेबल नीलेश यादव को शाबाशी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें