फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म दिखाने के बहाने लड़की के साथ दो दिन तक किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को स्कूल जाते समय फिल्म दिखाने के बहाने पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद कमरे में बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म करता रहा। परिवारवालों की सूचना पर पुलिस ने बच्ची को मुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसओ अलीगंज कमलापति यादव ने बताया कि अलीगंज के फत्तेपुर निवासी पवन कुमार राजपूत (20) सचिवालय में संविदाकर्मी है। पंद्रह दिनों से वह अलीगंज क्षेत्र में ही रहने वाली आठवीं की छात्रा का स्कूल जाते समय पीछा करता था।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि बुधवार को स्कूल जाते समय पवन उसे रास्ते में मिला। उसने फिल्म दिखाने और घुमाने की बात कही। पवन उसे बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया और बंधक बना लिया। इधर, बेटी की लापता होने की सूचना बच्ची के परिवारवालों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को पवन के घर पर दबिश मार कर बच्ची को मुक्त कराया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद परिवारवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़खानी, चांटा मारा

वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के ही ठाकुरगंज इलाके में एक शोहदे ने ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़खानी की। विरोध पर गालीगलौज के साथ चांटा मारकर अपमानित किया। आहत छात्रा ने चोट में लगाने वाली दवा गटक ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि एक इंटर कॉलेज की छात्रा रोजाना की तरह बृहस्पतिवार शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में मोहल्ले के ही चांद बाबू ने उसे रोककर छेड़खानी की। विरोध पर गालीगलौज के साथ उसे चांटा मारा।

इससे पहले चांद बाबू ने कॉलेज से लौटने के दौरान छात्रा पर फब्तियां कसकर छेड़खानी की थी। अपमान से आहत छात्रा ने घर में रखी बीटाडीन (चोट में लगाने वाली दवा) गटक ली। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसने मां को आपबीती सुनाई।

अस्पताल से छुट्टी मिलने पर मां उसे साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने छेड़खानी, गालीगलौज, मारपीट व जानमाल की धमकी के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके चांदबाबू को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें