फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार से स्टंट करते धरा गया रईसजादा

Mon, 04 Aug 2014 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद पथ पर रविवार को एक लग्जरी कार पर सवार दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने स्टंट करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी सीज करके ट्रैफिक लाइन भेज दी है और छात्रों को पकड़कर उनके परिवार वालों का सौंप दिया है।

टीआई प्रेम शाही ने बताया कि वह शाम को शहीद पथ पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एयरपोर्ट से गोमतीनगर की तरफ एक स्कोडा कार आती दिखाई दी।

कार की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक थी और इससे स्टंट किया जा रहा था। सामने से आ रही दर्जनों गाड़ियां इससे टकराने से बचीं।

वहीं, कार सवार बीच सड़क गाड़ी लहराते हुए कई किलोमीटर दूर तक निकल गए। उन्होंने भी अपनी इंटरसेप्टर उसके पीछे लगा दी।

करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद यह गाड़ी पुलिस की पकड़ में आई।

जब गाड़ी से इसके चालक को बाहर निकाला गया तो पता चला कि इसे 15 साल का बच्चा चला रहा था। साथ में एक और नाबालिग बैठा था। दोनों सीएमएस गोमतीनगर के छात्र हैं।

पूछताछ में पता चला कि छात्र चुपके से घर से कार लेकर भाग निकले थे। गौरतलब है कि स्टंट के फेर में पहले कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

11 जुलाई को फन मॉल के सामने बाइक से स्टंट कर रहे युवकों ने व्यापारी जुगल किशोर को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

पिछले साल एक जून को सहारा शहर के निकट फ्लाई ओवर पर स्टंट करते हुए कार की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र अमन रिजवी की जान चली गई थी।

28 जनवरी 2011 को छात्र विवेक और शांतनु ने भी इसी चक्कर में अपनी जान गंवा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें