फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो बनी पिता पुत्र का काल

Mon, 22 Jul 2013 06:20 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मानक नगर में कनौसी ओवरब्रिज पर रविवार सुबह बेकाबू बोलेरो ने कार सवार पिता-पुत्र की जान ले ली। बालागंज की ओर से आ रही बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस अनहोनी के बाद अंधी मां अकेली रह गई है।
विज्ञापन


हादसे में बोलेरो सवार चार लोग भी घायल हो गए। इन सभी का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व बोलेरो को कब्जे में ले लिया।

पुलिस बोलेरो के मालिक व चालक की तलाश कर रही है। हादसे में मृत बुजुर्ग निशक्त थे। जबकि बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

हादसे के बाद रिंग रोड पर आधे घंटे जाम लग गया। मूलरूप से बांदा के बक्शा गांव निवासी राम मिलन (50) अपनी पत्नी निर्मला व बेटे नागेश्वर कुशवाहा (19), अनुराग व बेटी प्रतिभा के साथ आलमबाग के विश्वेश्वर नगर में रहते थे।
विज्ञापन


राम मिलन एवं उनकी पत्नी निर्मला की जन्म से आंखों की रोशनी चली गई थी। राम मिलन सरकारी प्रेस में लिपिक पद पर काम करते थे। जबकि, उनकी पत्नी निर्मला चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

बेटा नागेश्वर एनी बेसेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह राम मिलन को अपने एक दोस्त के साथ मोहनलालगंज के संत निरंकारी आश्रम में प्रवचन सुनने जाना था।

सुबह सात बजे वह मानक नगर में कनौसी ओवरब्रिज पहुंचे थे कि रास्ते में बालागंज की ओर से आ रही एक बेकाबू बोलेरो कार से जा टकराई। बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पिता-पुत्र कार में फंस गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। बोलेरो सवार चार लोगों को भी चोटें आईं। इनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक सीतापुर निवासी शिव गोविंद, सोनाली यादव, स्नेहलता व कमल बोलेरो बुक करके अपनी पोती की रिंग सेरेमनी में ग्वालियर जा रहे थे।

पुलिस ने कार में फंसे पिता-पुत्र को बड़ी मुश्किल से कार का गेट काटकर बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर भेजा। एसओ मानक नगर बृजेश राय का कहना है कि बोलेरो के नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक व चालक की तलाश की जा रही है।

दूसरी ओर हादसे में निशक्त राम मिलन की मौत की खबर सुनकर नेशनल फेडरेशन ऑफ राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान के प्रदीप, अनिरुद्ध, अनिल व प्रवीण समेत तमाम पदाधिकारी और उसके साथी घर पहुंच गए।
विज्ञापन


सभी ने राम मिलन की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें