इंजीनियर बनने का सपना लेकर आया छात्र गलत सोहबत के चलते वाहन चोर बन गया।
कृष्णानगर पुलिस ने छात्र को साथी के धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
पुलिस ने विजयनगर की हैडिल कॉलोनी के पास उन्नाव के पुरवा निवासी पंकज चौरसिया (25) व बंथरा के लतीफनगर गांव निवासी परसुराम (20) को दबोचा। पूछताछ में दोनों ने लूट की कई वारदात कुबूली हैं।
जानकारी के अनुसार इंटर के बाद परसुराम लखनऊ में रहकर इंजीनियरिंग में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात पंकज से हुई।
वाहन चोरी में कई बार जेल जा चुके पंकज ने उसे भी धंधे में शामिल कर लिया। इतना ही नहीं बाइक चुराने में पंकज की पत्नी भी शामिल रहती थी।
बाइक चुराने के बाद पंकज पुलिस से बचने के लिए पत्नी को बैठा लेता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।