फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात आने के छह दिन पहले रचाया ब्याह

Sun, 15 Dec 2013 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज क्षेत्र की एक युवती अमीनाबाद में अपनी शादी की शॉपिंग का बहाना करके घर से निकली और प्रेमी के साथ आर्यसमाज मंदिर में ब्याह रचाकर उरई जा पहुंची।
विज्ञापन


अमीनाबाद पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करके उसे ढूंढ निकाला। युवती ने मां पर मर्जी के खिलाफ शादी तय करने का आरोप लगाया है।

हजरतगंज क्षेत्र की एक महिला ने 10 दिसंबर को अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट अमीनाबाद कोतवाली में दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि उसकी बेटी की एक हफ्ते बाद शादी है और वह शॉपिंग करने निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर महिला ने बेटी के नंबर पर कॉल की।

एक बार घंटी बजी। इसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाला तो युवती की उरई के कस्बा राठ में एक डॉक्टर से बातचीत की जानकारी हुई।

पता चला कि दोनों का लोकेशन दो दिन एक साथ लखनऊ में रहा। इसके बाद वह राठ चले गए। युवती को तलाश करते पुलिस टीम राठ पहुंची।

युवती ने बताया कि उसने आर्यसमाज मंदिर में डॉक्टर से शादी कर ली थी और अब ससुराल में रह रही है। पुलिस मामला दर्ज होने की जानकारी देकर उसे लखनऊ लाई।

युवती ने अपनी मां पर मर्जी के खिलाफ शादी तय करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि डॉक्टर से दो साल से उसका प्रेम प्रसंग था।

वह मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था। मां द्वारा एक अन्य युवक से रिश्ता तय करने पर उसने डॉक्टर से प्रेम प्रसंग की जानकारी दी।

इस पर परिवार ने विरोध जताया और जबरन शादी की तैयारी में जुट गया था। पुलिस का कहना है कि युवती के डॉक्टरी मुआयने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें