फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के दम पर दरोगा ने कबाड़ी को पीटा, रुपये छीने

Fri, 22 Nov 2013 11:02 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विभूतिखंड थाना के एक दरोगा ने कबाड़ी को पीटने के साथ ही 50,000 रुपये छीन लिए। पिस्टल के बल पर धमकाते हुए जबरन थाने ले जाते समय कबाड़ी किसी तरह बचकर भाग निकला।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी टीजी हबीबुल हसन के ऑफिस जाकर पूरी घटना बताई। एसपी के निर्देश पर सीओ गोमतीनगर विद्या सागर मिश्रा ने कबाड़ी को विभूतिखंड थाना ले जाकर पुलिसकर्मियों की शिनाख्त परेड कराई।

कबाड़ी ने दरोगा को पहचान लिया है। कबाड़ी ने दरोगा से जान-माल का खतरा जताते हुए एसएसपी जे. रविंदर गौड़ को प्रार्थना पत्र दिया है।

पढ़ें- नोट गिरने का झांसा दे कार से उड़ाए 9.87 लाख


कबाड़ी जमीरुल्लाह उर्फ जमीर चिनहट के कमता में किराये के मकान में रहता है। देवा रोड पर बाबा हास्पिटल के पास उसका कबाड़ का गोदाम है।

बकौल जमीर, ढाई महीने पहले घर के पास ही उसने दूसरा गोदाम शुरू किया था। रविवार को शहर से बाहर गया था। तभी दोपहर तीन बजे बाइक से एक दरोगा देवा रोड स्थित गोदाम पहुंचा।
विज्ञापन


काम कर रहे इरशाद अहमद, ध्रुव सिंह, खालिक, छोटू व एक अन्य लेबर से मालिक के बारे में पूछताछ करने लगा। जानकारी से इन्कार करने पर दरोगा ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घबराए कर्मचारी गोदाम से भाग गए।

पढ़ें- पांच लाख न देने पर इंजीनियर ने तोड़ी शादी

जमीर के अनुसार कर्मचारियों का कहना था कि जैकेट पहने होने के चलते दरोगा की नेम प्लेट नहीं देख सके। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जमीर कमता स्थित गोदाम में रुपये गिन रहा था।

तभी पहुंचे दरोगा ने रवि का पता पूछा। कारण पूछने पर दरोगा ने लाठी से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने उससे 50,000 रुपये छीन लिए और घसीटते हुए बाहर ले आया।

बेवजह पिटाई पर जमीन ने लाठी पकड़ ली तो दरोगा ने पिस्टल तानते हुए थाने चलने को कहा। इस पर जमीन किसी तरह बचकर भाग निकला। रात करीब आठ बजे  एसपी टीजी के ऑफिस पहुंचा और घटनाक्रम बताया।

पढ़ें- रोडवेज चालकों की दबंगई, मारपीट के बाद सड़क पर खड़ीं की बसें

सपी टीजी ने सीओ गोमतीनगर के पास भेजा। जमीर का कहना है कि रात करीब नौ बजे सीओ विभूतिखंड थाने ले गए और पुलिसकर्मियों की पहचान कराई। आरोपी दरोगा को उसने पहचान लिया। इस पर दुबारा बुलाने कली बात कहते हुए उसे भेज दिया गया।

जमीर के मुताबिक बुधवार दोपहर दरोगा फिर गोदाम पहुंचा और जेल भेजने की धमकी दी। घबराए जमीर ने एसएसपी से शिकायत करते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

तफ्तीश करने गए थे
कबाड़ी के गोदाम के पास स्थित एक चाय की दुकान पर बीते सप्ताह चार-पांच लोग झगड़ा कर रहे थे। इन लोगों ने चाय दुकानदार से मारपीट की और उसकी पत्नी का सिर फोड़ दिया।

लोग एकत्र हुए तो मारपीट करने वाले जमीर के गोदाम से होते हुए भाग गए। पीड़ित महिला ने विभूतिखंड थाना में शिकायत की थी। जांच दरोगा धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


मारपीट में रवि नाम के युवक का नाम आया है। जमीर का कहना है कि रवि कुछ महीने पहले उनके साथ काम करता था। अब वह कहां है? इसकी जानकारी नहीं है।

क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें