फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो मेंहदी लगाए बैठी रही और दरवाजे से लौट गई बारात

Wed, 16 Oct 2013 02:18 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल थाना क्षेत्र में एक बीमार किसान गरीबी के चलते अपनी बेटी के हाथ पीले नहीं कर सका। द्वारचार के बाद अचानक रखी गई दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर दूल्हे व उसके परिवार ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


नशे में धुत बारातियों ने हंगामा करने के साथ ही वधु पक्ष की महिलाओं से अभद्रता भी की। तमाम कोशिश के बावजूद बारात दरवाजे से लौट गई। जबकि, पिता और भाइयों समेत दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

माल के एक गांव निवासी किसान की बेटी का शनिवार को विवाह होना था। काकोरी के कटरा बाजार से आई बारात बैंडबाजे के साथ किसान के दरवाजे पहुंची। द्वाराचार में बारातियों का स्वागत हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान कई बारातियों ने जमकर शराब पी और हुल्लड़ मचाने लगे। दूसरी तरफ भांवर की तैयारी चल रही थी कि दूल्हे दिलीप के पिता रमेश गौतम ने दहेज में 50 हजार नगद, सोने की चेन व टीवी की मांग रख दी।

दुल्हन के पिता ने मजबूरी का वास्ता देकर समझाने की कोशिश। लेकिन दूल्हे के भाई रवि व साजन ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लौटा ले जाने की धमकी देनी शुरू कर दी। नशे में धुत बारातियों ने गालीगलौज शुरू कर दी।

विरोध के साथ समझाने की कोशिश पर बारातियों ने दुलहन की मां को पीटना शुरू कर दिया। जबकि कुछ बारातियों ने दुल्हन की बहन से बदसुलूकी करते हुए उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।

उपद्रव बर्दाश्त से बाहर होने पर किसान ने ग्रामीणों की मदद से बेटी को छुड़ाया और पुलिस को फोन किया। रमेश को दहेज के बगैर बेटे की शादी से इन्कार करते देख बारात लौट पड़ी।

उधर, दूल्हे का परिवार हंगामा कर ही रहा था कि पुलिस पहुंच गई। माजरा समझने के साथ दूल्हे दिलीप के साथ उसके पिता रमेश और भाई रवि व साजन को हिरासत में ले लिया।

लखनऊ की अन्य खबरें मिलेंगी यहां

चारों को थाने ले गई। पीछे-पीछे दुलहन के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पिता ने दहेज की खातिर शादी से इन्कार के साथ अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल की भनक लगने पर ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


इस बीच दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने समझौता वार्ता शुरू की है। पुलिस ने रविवार रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें