फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: कोविड प्रोटोकॉल के बावजूद तिलक समारोह में शामिल हुईं बार बालाएं, 40 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 22 May 2021 03:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र में आयोजित एक तिलक समारोह में बार बालाओं ने भाग लिया। उनके साथ ग्रामीणों ने भी जमकर डांस किया। मामले की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची और कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में तिलक समारोह में बार बालाओं ने कोविड नियमों की अनदेखी कर जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मछरेहटा क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मोनू सिंह पुत्र मुन्ना सिंह के यहां गुरुवार की रात तिलक समारोह में बार बालाओं का डांस हुआ। गांव वाले नाते रिश्तेदार बार-बालाओ के साथ जमकर थिरके। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मछरेहटा पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ आरबी सुमन ने बताया कि पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुन्ना सिंह, राजेश कुमार, राम लखन, कल्लू सिंह, प्रताप सिंह, वीरू सिंह समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें