फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने गलत इरादे से मासूम को दबोचा

Mon, 25 Nov 2013 12:02 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विभूति खंड क्षेत्र में एक नाबालिग ने रविवार दोपहर सुनसान सड़क पर मासूम को अकेली देख दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर पर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी दोपहर 1:30 बजे घर से निकली थी।

कुछ ही दूर पहुंची थी कि पीछे से आए एक 12 वर्षीय लड़के ने दबोच लिया। आसपास किसी के न होने का फायदा उठाते हुए छेड़खानी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

पढ़ें- इनके जाल में फंसे तो कोई न बचाएगा

घबराई बच्ची बचने के लिए संघर्ष करते हुए शोर मचाने लगी। इस पर आरोपी भाग निकला।

रोते-बिलखते घर पहुंची बच्ची ने मां को जानकारी दी। इस पर माता-पिता चाय की दुकान करने वाले लड़के के भाई से शिकायत करने पहुंचे।

पढ़ें- शराब की वजह से 'बाप' ने ही की बेटे की हत्या

ध्यान न देने पर बच्ची को लेकर थाने गए। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।

उधर, मामले की जानकारी पर इलाकाई लोगों में जबरदस्त रोष है। एसएसआई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के मेडिकल की तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें