उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में प्रेम विवाह किए जाने से नाराज भाई ने शुक्रवार को बहन को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसे बचाने आए बहनोई और उनके एक साथी पर भी हमला कर जख्मी कर दिया।
गंभीर रुप से घायल बहनोई को गोंडा रेफर किया गया है, जबकि उनके सहयोगी को जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
नगर कोतवाल संजय मिश्रा के मुताबिक रंजीतपुर डिहवा निवासी तार बाबू (30) ने नई बस्ती बलरामपुर नगर की सुनीता उर्फ तनु (27) से कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी को सुनीता के घर वाले मानने को तैयार नहीं थे। शादी के बाद भी तनु मायके में रह रही थी।
परिवार वालों के काफी विरोध के बाद भी तनु ने तार बाबू से संबंध नहीं तोड़े। करीब 10 महीने पहले तनु घर से तार बाबू के पास चली गई थी। दोनों नई बस्ती मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहने लगे।