फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को मारी टक्कर और भाग निकली गाड़ी

Sat, 02 Nov 2013 10:57 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर आ रही है कि गाजीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं जिन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो सीमांतनगर, कल्याणपुर गुडंबा थाना क्षेत्र के निवासी जावेद (28) की टेलरिंग की दुकान लेखराज डॉलर कॉम्प्लेक्स में है।

दिवाली में काम ज्यादा होने की वजह से जावेद और उनके दो कारीगर रहीस और अफजल बीती रात दुकान पर ही रुक गए।

शनिवार सुबह जावेद दोनों को बाइक पर बैठाकर उनके घर छोड़ने जा रहे थे।

ज्योंही वह लक्ष्मणपुरी तक पहुंचे एक अज्ञात गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी और भाग निकली।

टक्कर इतनी तेज थी कि जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रहीस और अफजल को चोटें आईं हैं।

एक्सीडेंट की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए, पुलिस भी मौके पर आई और घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। किस गाड़ी ने टक्कर मारी, यह ट्रेस नहीं किया जा सका है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें