फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी अबु जैद का खुलासा, कहा- जिहादी ग्रुप बनाकर विस्फोट करने की रचता था साजिश

Tue, 07 Nov 2017 11:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अबू जैद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटीएस की विशेष एसीजेएम छवि अस्थाना ने जिहाद ग्रुप बनाकर देश में आतंक फैलाने की साजिश रचने के आरोपी अबु जैद को चार दिन के लिए एटीएस की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


एटीएस उसे मंगलवार शाम 6 बजे से 11 नवंबर को शाम 6 बजे तक रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकेगी। कोर्ट ने कहा, इस अदालत के सामने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कई आरोपी पेश किए गए हैं और उन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर भी दिया गया है। लेकिन आज तक किसी आरोपी ने कभी यह शिकायत नहीं की कि कस्टडी रिमांड के दौरान उसका उत्पीड़न किया गया।

गौरतलब है, बचाव पक्ष की ओर से पुलिस कस्टडी रिमांड का विरोध करते हुए कहा गया कि एटीएस रिमांड के दौरान आरोपी का उत्पीड़न किया जाएगा। इसके पहले विवेचक अनूप सिंह ने आरोपी को सात दिन के लिए रिमांड पर देने की मांग वाली अर्जी देकर बताया कि उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अबु ने बयान दिया है कि उसने जिहाद ग्रुप बनाया है। वह आईएस के वीडियो देखता था। वह सोशल मीडिया पर महमूद, अब्दुल्ला, खलील मुजम्मिल तथा अन्य लोगों से मिलकर ग्रुप बनाकर पैसा इकट्ठा करने व विस्फोट करने की साजिश रचता था। विवेचक ने कहा कि आरोपी से एफबी आईडी, ग्रुप के अन्य सदस्यों, बैंक खातों की पहचान व अन्य गतिविधियों के बारे में पता करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें