डीएसओ दफ्तर में तैनात फूड इंस्पेक्टर के ड्राइवर ने एक मंदबुद्धि युवती को अगवा कर कार में उससे दुराचार किया। फूड इंस्पेक्टर के वाहन चालक पर रेप व अपहरण वहीं इंस्पेक्टर व उसके पुत्र पर आरोपी को भगाने व वारदात की साजिश रचने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। पीड़िता का मेडिकल करया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवती अपने भाई के साथ शुक्रवार को राशन कार्ड बनवाने डीएसओ दफ्तर गई थी।
आरोप है कि शहर के आपूर्ति निरीक्षक हजारी प्रसाद के वाहन चालक वारिस अली पुत्र आसिर अली निवासी ग्राम कमरपुर थाना सतरिख ने युवक को फार्म लेने दफ्तर के अंदर भेजा व खुद उसकी बहन को गाड़ी से अगवा कर ले गया।
दफ्तर के बाहर बहन के न मिलने पर युवक ने परिवारीजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की तो वह रेलवे स्टेशन के पास रोती हुई मिली। उसके कपड़े फटे थे व शरीर में खरोंच के निशान थे।