फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: तीन दिन से घर में मृत पड़ी थी महिला, जानवर नोंच रहे थे शव

Thu, 22 Apr 2021 05:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बुजुर्ग सविता विधवा थी। उसने घर में तीन लोगों को किराए पर एक कमरा दे रखा था। इन दिनों पंचायत चुनाव के चलते किराएदार अपने गांव चले गए और महिला घर में अकेली रह गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के भरत नगर में घर में अकेली रह रही बुर्जुग महिला सविता का शव तीन दिन से ही घर में पड़ा था। विडंबना यह कि उसका शव जानवर नोंच रहे थे। घर से बदबू उठने पर पड़ोसियों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी तो अमर उजाला की पहल पर बुधवार को उसका अंतिम संस्कार हो सका।

विज्ञापन


बुजुर्ग सविता विधवा थी। उसने घर में तीन लोगों को किराए पर एक कमरा दे रखा था। इन दिनों पंचायत चुनाव के चलते किराएदार अपने गांव चले गए और महिला घर में अकेली रह गई।

समाजसेवी इमदाद के मुताबिक उन्हें फोन पर सूचना मिली कि घर में अकेली बुजुर्ग महिला मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि लाश क्षतविक्षत जमीन पर पड़ी थी। उसका हाथ कुत्तों ने खा लिया था। शव के आसपास तीन जानवर मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक महिला के परिवारीजनों का पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें