फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला आशा बहू की मौत का राज, हार्टअटैक की पुष्टि

Thu, 22 Apr 2021 04:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

महिला की मौत के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व अफवाहें शुरू हो गईं थीं पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी बातें स्पष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के ग्राम पंचायत सिपाहिया हुलास गांव में पड़ोसी जनपद की एक महिला की मौत हो गई थी। मौत के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं होना शुरू हो गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए राज खोल दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत हार्टअटैक से होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र निवासी गुड़िया (53 वर्षीय) आशाबहू थी। वह किसी काम से जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपाहिया हुलास गांव गई थी। वहीं पर उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व अफवाहें शुरू हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक होने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की थाना क्षेत्र में एक युवक से जान-पहचान थी। वह उसी से मिलने आई थी। उसी दौरान उलझन होने पर तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें