फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: 33 लाख की चरस और चोरी की तीन बाइकों के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2021 12:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के थाना दरगाह शरीफ की पुलिस ने चेकिंग के दौरान अनारकली झील के पास से शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 33 लाख रूपए कीमत की एक किलो चरस और चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जनपद के थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत अनारकली झील से सलारपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस गश्त पर थी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ मधुप नाथ मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान अनारकली से सलारपुर जाने वाली रेलवे क्रासिंग के पास से रविवार को शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया  है।

गिरफ्तार बदमाश विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मझाव बनकट निवासी बकरीदी पुत्र हसन की तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत करीब 33 लाख रूपए बताई गई है। उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखी गई चोरी की तीन बाइकें भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह यादव व रनवीर सिंह, कांस्टेबल दयाराम, अमित द्विवेदी, प्रदीप चौहान और कुलदीप शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें