फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मकान की खिड़की से निकलकर भागी छात्रा, कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Thu, 08 Sep 2022 03:19 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एक छात्रा जिसका अपहरण किया गया था वो अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलकर भाग गई। छात्रा ने पांच लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर रोड से बीते आठ अगस्त को अगवा की गई नौवीं की छात्रा बुधवार को आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। सैरपुर थाने पहुंचकर छात्रा ने पांच लोगों पर कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पहले तो पुलिस टालमटोल करती रही। बाद में मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा। घटना के दिन छात्रा के पिता ने सैरपुर के नीरज व उसके साथी नितिन पर अपहरण का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सैरपुर ने बताया कि अब छात्रा के न्यायिक बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के मुताबिक, आठ अगस्त को स्कूल के पास से कार सवार नितिन, नीरज समेत पांच लोग उसका अपहरण कर ले गए थे।

बुधवार को खिड़की खुली मिली तो वह भाग निकली। पहले मड़ियांव थाने पहुंची, जहां से उसे घटनास्थल सैरपुर का बताया गया। सैरपुर पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें