फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बना जल्लाद, घायल बच्चे को कमरे में बंद कर पीटा

Fri, 24 Jul 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली जिले के महराजगंज के एक निजी स्कूल में शिक्षक ने कक्षा दो के एक जख्मी छात्र को कमरे में बंद करके जमकर पीटा। इससे उसे काफी अंदरूनी चोटें आईं।
विज्ञापन


तीन महीने पहले हादसे में घायल हुए छात्र का पैर फ्रैक्चर हो गया था। टीचर की पिटाई के बाद छात्र दहशत में है। डीएम ने बीएसए को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

शुक्रवार को बाबा देवदास मेमोरियल पब्लिक स्कूल सलेथू में कक्षा दो के छात्र हर्ष शुक्ला को कमरे में बंद करने के मामले ने शिक्षकों की क्रूरता की कलई खोल दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में हर्ष के घुरौना गांव निवासी पिता वेदप्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि बीती एक अप्रैल को उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। पैर फ्रैक्चर होने के कारण स्कूल नहीं जा सका था।
विज्ञापन

शिक्षक ने दूसरा पैर भी तोड़ने की धमकी दी

बीती 22 जुलाई को वह स्कूल गया तो शिक्षक वीरेंद्र ने बच्चे को कमरे में बंद करके पिटाई कर दी। उसके गले में चोट के निशान हैं। धकेलने के कारण उसके दूसरे पैर में भी चोट आ गई।

पिता और उसके छात्र बेटे ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने दूसरा पैर भी तोड़ने की धमकी दी है, जिससे हर्ष दहशत में आ गया है। डीएम ने बीएसए को तत्काल इसकी जांच करके कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने के आदेश दिए। बीईओ अजय सिंह ने बच्चे व उसके पिता के बयान दर्ज किए हैं।

इस पर जिलाधिकारी प्रेमनारायण ने कहा है कि मामला गंभीर है। बीएसए को जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। छात्र के साथ टीचर ने कैसा व्यवहार किया है, जांच में सामने आ जाएगा। टीचर की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें