फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक ने भरे बाजार लड़की को गोलियों से भून डाला

Sat, 16 Apr 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दुबहाबाजार (गोंडा)
विज्ञापन
हत्या के बाद बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक ने रंजिश में भरे बाजार एक किशोरी को गोलियों से भून दिया। किशोरी की हत्या के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए भाग गया। आरोपी किशोरी छेड़छाड़ के आरोप में दो माह पहले जेल गया था।
विज्ञापन


कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीया बेटी कौड़िया के ही एक कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार सुबह 10 बजे अपनी सहेली के घर किताब लेने गई थी।

वह किताब लेकर घर के सामने पहुंची ही थी, तभी उसके घर के सामने स्थित सराफा दुकानदार शिवमंगल सोनी ने उसकी बेटी को गोलियों से भून दिया। हत्या करने के बाद शिवमंगल फरार हो गया, मगर उसके भाई को लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


बाजार में दिनदहाड़े हुई हत्या से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और शव को सड़क से उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन

संभावित ठिकानों पर पुलिस दे रही है दबिश

वारदात के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के पिता ने थाना कौड़िया में आरोपी शिवमंगल सोनी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष इंतखाब अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एएसपी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

बहन के यहां रहकर दुकान करता था आरोपी
आरोपी शिवमंगल सोनी कौड़िया बाजार में अपनी बहन के घर पर रहकर कस्बे में सराफा की दुकान करता था। उसके साथ उसका छोटा भाई अनुज भी रहता है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें