फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: पिता पुलिस हिरासत में, बेटा फंदे पर लटका मिला, युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला

Sun, 28 Aug 2022 02:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोतीगंज (गोंडा)

सार

युवक पर लगे आरोप की जांच और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पिता को थाने ले गई पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। थाने में दरोगा पर पिटाई का आरोप लगा है।
विज्ञापन
महेश मिश्र उर्फ रिंकू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक का शव शनिवार सुबह गांव से बाहर तालाब किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आरोप है कि युवक की गिरफ्तारी के लिए मोतीगंज पुलिस तीन दिन से उसके पिता को थाने में बैठाए थी। थाने में एक दरोगा ने उसके पिता की कई बार पिटाई भी की। शनिवार सुबह आरोपी युवक का शव मिलने पर पुलिस ने उसके पिता को छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में रखने व पिटाई के आरोप को निराधार बताया है।

विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र के बेलावां मोफिया गांव के रहने वाले ठाकुर प्रसाद मिश्र के बेटे महेश मिश्र उर्फ रिंकू मिश्र (24) की क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती से नजदीकी थी। रिंकू पर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप था। 23 अगस्त को युवती के परिजनों ने रिंकू के घर जाकर शिकायत की तो दोनों के परिजनों में जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद रिंकू घर से लापता हो गया। इधर, युवती के भाई ने 23 अगस्त को ही महेश मिश्र उर्फ रिंकू, उसके चाचा रामसुफल व चाची रीता देवी के खिलाफ थाना मोतीगंज में छेड़खानी, धमकी, साजिश व आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस रिंकू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

रिंकू के पिता ठाकुर प्रसाद का आरोप है कि पुलिस 23 अगस्त को ही उसे पकड़ ले गई और थाने में बैठाए रखा। पुलिसकर्मी रिंकू को हाजिर करने का दबाव बना रहेे थे मगर उसे बेटे की कोई जानकारी ही नहीं थी। ठाकुर प्रसाद का आरोप है कि थाने में दरोगा ने कई बार उनकी पिटाई भी की। शनिवार सुबह उसके बेटे रिंकू का शव गांव के बाहर कुड़वा तालाब के पास एक पेड़ में दुपट्टे से बंधे फंदे से लटका मिला। सूचना पर सीओ सदर विनय सिंह व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। ठाकुर प्रसाद ने बताया कि बेटे का शव मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि अभियुक्त महेश मिश्र उर्फ रिंकू की तलाश की जा रही थी। इसी बीच उसका पिता थाने पर तहरीर लेकर आया था। थाने पर बैठाने व पीटने का आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें