फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: सिरसा में बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, जमीन नाम कराने को लेकर रहता था झगड़ा

Sun, 28 Aug 2022 03:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बडागुढ़ा, सिरसा (हरियाणा)

सार

Sirsa के गांव लक्कड़ांवाली में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता के हिस्से की जमीन अपने नाम कराने को लेकर झगड़ा करता था। पुलिस ने आरोपी हरदीप सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के गांव लक्कड़ांवाली में जमीन के विवाद में बेटे ने पिता बाबू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बंदूक सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना में पुलिस ने आरोपी हरदीप सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दा है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लक्कड़ांवाली निवासी बाबू सिंह (68) ने अपनी 14 एकड़ पुश्तैनी जमीन में से छह एकड़ अपने बड़े बेटे कपूर सिंह व छह एकड़ छोटे बेटे हरदीप उर्फ सिंधूरा के नाम कर दी थी। दो एकड़ जमीन उसने पास ही रखी हुई थी। मृतक के बेटे कपूर सिंह के मुताबिक बाबू सिंह पहले हरदीप के पास रहता था।

बेटे हरदीप से अनबन होने के बाद वह उनके पास रहने लगे। उनके पिता अपनी दो एकड़ जमीन को हरदीप सिंह को ठेके पर देने लगा। हालांकि उसने अपने पिता को करीब दो वर्षों से ठेके के पैसे नहीं दिए। अपने पिता के हिस्से की जमीन अपने नाम करवाने को लेकर पिछले काफी समय से घर में झगड़ा करता था।
विज्ञापन


मृतक के पौत्र गुरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके दादा बाबू सिंह खाना खाने के बाद अपनी ढाणी से गांव की तरफ जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनका चाचा हरदीप सिंह बंदूक लेकर उसके दादा के पीछे गया। उनसे जमीन उसके नाम करने की बात कहते हुए हवाई फायर किया।

इस दौरान उसका दादा जान बचाने के लिए भागने लगा। इस पर हरदीप सिंह ने दादा के कमर पर गोली चला दी। वह अपने पिता कपूर सिंह के साथ अपने दादा को बचाने के लिए भागे, तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि वह उन्हें भी जान से मार देगा। इस घटना में बाबू सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हरदीप सिंह बंदूक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बडागुढ़ा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, डीएसपी धर्मवीर सिंह व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। वहीं, घटना के बाद आरोपी पक्ष से सभी लोग घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। 

जमीन के विवाद में हरदीप सिंह ने अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक के पौत्र के बयान पर उसके चाचा हरदीप सिंह व उसके परिवार के 2 अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी (बडागुढ़ा)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें