फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: युवक को भाले से गोदकर मार डाला, कटिया लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 23 Jul 2022 11:07 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के एक इलाके में कटिया लगाने को लेकर पड़ोसियों से हुए विवाद में युवक को भाले से गोदकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के तेलवारी गांव में 10 दिन पहले कटिया लगाने को लेकर हुए विवाद मे खेत गए युवक की भाले से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह गांव के बाहर शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी शिवा कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


यहां के निवासी विक्रम (36) का बिजली की कटिया लगाने को लेकर 10 दिन पहले पड़ोसी नवमी और दुलारे से विवाद हुआ था। शुकवार की शाम विक्रम खेत गया था। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर गलियारा के पास गड्ढे में पड़ा मिला था।

सुबह धान लगाने जा रहे गांव के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को और पुलिस को दी। इसके बाद कोहराम मच गया। आनन फानन एएसपी पूर्णेन्दु सिंह, सीओ योगेन्द्र कुमार कई थानों के प्रभारी व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें