थाना क्षेत्र में बुधवार रात जायदाद की खातिर खून का रिश्ता तार-तार हो गया। एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके बड़े बेटे को अधमरा कर दिया गया।
वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि बुजुर्ग के बेटे व पोते ने मिलकर अंजाम दिया। बुजुर्ग लखनऊ जिले के परवर पश्चिम गांव का रहने वाला था और यहां पर 28 लाख रुपये की जायदाद खरीदी थी।
यहां गेहूं की कटाई कराने आया था, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे व पोते के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घायल बड़े बेटे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
लखनऊ जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव का रहने वाला महावीर (70) किसानी करता था। पुलिस के मुताबिक उसने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेडारू गांव में 28 लाख रुपये की जायदाद खरीदी थी। उसके दो बेटे सुल्तान और राजू हैं।