फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हाल में देख बौखलाया ससुर, की हत्या

Fri, 18 Sep 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संदना (सीतापुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाए ससुर ने दोनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात से पूर्व उसने कुदाल से दरवाजा चीर दोनों को कमरे से बाहर निकाला फिर लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। वहां आरोपी समेत पुलिस के आगे समर्पण कर दिया।

पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। खबर पाकर एएसपी दक्षिणी सुभाष चंद्र गंगवार भी मौके पर पहुंचे थे। उनके मुताबिक ससुर ने बहू व प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा था।

उमरिया कैल गांव निवासी सरोज सिंह (36) का पति उमेश इन दिनों गाजियाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस दौरान सरोज अपने तीन मासूम बच्चों व ससुर बृज कुमार सिंह के साथ घर में रहती थी।
विज्ञापन


इसी बीच सरोज के गांव के ही राकेश राठौर (30) से अवैध संबंध हो गए। पति की गैर मौजूदगी में वह अक्सर सरोज के घर आ जाता था। इसी बीच सरोज के ससुर बृज कुमार सिंह को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन

तिलमिलाए ससुर ने कुदाल से दरवाजा चीर दिया

उसने राकेश के घर आने को लेकर कई दिन रेकी की। बताते हैं कि गुरुवार रात को राकेश सरोज से मिलने आ गया। बहू के कमरे से आवाज आने पर ससुर ने मेन गेट को अंदर से बंद कर दिया।

उसके बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बहू के कमरे के पास पहुंच गया। उसने बहू से दरवाजा खोलने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद तिलमिलाए ससुर ने कुदाल से कमरे का दरवाजा चीर दिया।

कमरे में बहू व उसके प्रेमी के मौजूद होने पर ससुर ने दोनों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग होने से गांव के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने हत्या आरोपी बृजकुमार को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली। मामले में राकेश के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को एसपी राजेश कृष्ण ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

एएसपी दक्षिणी सुभाष चंद्र गंगवार के अनुसार, आरोपी बृजकुमार ने अपनी बहू व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद यह वारदात अंजाम दी। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें