फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ का गुस्सा: चोरी के आरोपी को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 11 Sep 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मामले पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में रविवार रात पशु चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक पर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर फूटा की उसकी जान चली गई। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। युवक की मौत के बाद सूचना पुलिस को मिली तो वह गांव पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की मौत के बाद कार्रवाई के डर से ज्यादातर ग्रामीण घरों से फरार हो गए हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम गौरा कमाल निवासी बलराम के घर के पास स्थित पशुशाला से रविवार देर रात जानवर की आवाज आने पर परिवारीजनों की नींद खुल गई। बलराम पशुशाला के निकट पहुंचा तो देखा कि एक युवक भैंस खोल रहा है। बलराम ने युवक को पकड़ लिया और शोर मचाया। चीख पुकार पर परिवारीजनों के साथ ग्रामीण भी एकत्र हो गए। भीड़ ने पशु चोरी के आरोपी युवक की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उससे नाम व पता पूछा तो उसने बताने से इन्कार कर दिया। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने युवक को बिजली के खंभे से बांध दिया और फिर से उसको लाठी-डंडे से पीटने लगे। ग्रामीणों ने बेदम होने से युवक को पीटा। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वे उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। इस बीच किसी ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के डर से गांवों में पसरा रहा सन्नाटा

मर्डर - फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह एसओ शकुंतला उपाध्याय मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृत युवक की ग्रामीणों से पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

उधर पिटाई से आरोपी की मौत के बाद कार्रवाई के भय से सोमवार पूरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा है। ज्यादातर पुरुष अपने घरों से भाग गए हैं। वह पुलिस की कार्रवाई को लेकर डरे हैं। एसओ ने बताया कि ग्रामीणों ने पशु चोरी के प्रयास की जानकारी दी है। मामले में छानबीन की जा रही है।

डायल 100 सेवा की सामने आई लापरवाही
जिस समय युवक को विद्युत खंभे में बांधकर पीटा जा रहा था, आरोप है कि उसी समय डायल 100 पुलिस टीम उधर से गुजर रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस टीम ने युवक की पिटाई होते देखा, लेकिन वहां रुकने की बजाए टीम आगे बढ़ गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को अभिरक्षा में ले लिया होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। उधर एसओ शकुंतला उपाध्याय ने इससे इंकार करते हुए कहा कि पुलिस को घटना की सूचना सोमवार भोर में हुई। जानकारी होने के तत्काल बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें