फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में एक दलित लड़की की रेप के बाद गला रेतकर हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश

Thu, 12 Apr 2018 09:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अमेठी/संग्रामपुर
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीणों को पुलिसकर्मियों ने शांत करवाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के जनपद आगमन से एक दिन पहले एक दलित छात्रा की बुधवार रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। वो पड़ोस के गांव में नौटंकी देखकर आधी रात को घर लौटी थी। छात्रा का शव घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक गड्ढे में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। छात्रा की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंचे एसपी के समझाने पर तीन घंटे बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

संग्रामपुर क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय दलित युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिवारीजनों के मुताबिक बुधवार रात पड़ोस के गांव में नौटंकी का कार्यक्रम था। रात करीब दस बजे वह नौटंकी देखने के लिए अपने छोटे भाई और परिवारीजनों के साथ गई थी। आधी रात के बाद आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते वह परिवारीजनों के साथ कार्यक्रम से घर लौट आई। घर आकर वह माता-पिता की चारपाई के बगल में लगी एक चारपाई पर सो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पड़ोस का एक व्यक्ति खेत जा रहा था। उसने रास्ते में युवती का शव खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। उसने ग्रामीणों को वहीं से शोर मचाकर बुलाया। मौके पर पहुंचे परिवारीजन शव देखकर चिल्लाने लगे। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई रेप की पुष्टि

प्रतीकात्मक फोटो
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी कुंतल किशोर, एएसपी बीसी दूबे, सीओ आलोक अग्रहरि, एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र आदि मौके पर पहुंचे और कई थानों की पुलिस व पीएसी बुलाई।

पुलिस के पहुंचने के बाद आक्रोशित ग्रामीण काफी उग्र हो गए। एसपी के समझाने पर वो शांत हुए। एएसपी ने बताया कि मृतका के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।

दो चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम
छात्रा के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल ने किया। इनमें डॉ. अमित विक्रम सिंह व डॉ. दिनेश शामिल थे। चिकित्सकों की मानें तो छात्रा के साथ रेप हुआ है। दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए फैजाबाद भेजी जा रही है। छात्रा की मौत गला रेतने से हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें