सीतापुर के पिसावां के रमुवापुर गांव में मंगलवार शाम एक मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव घर के सामने पड़ा मिला।
वहीं, मामले में बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस दोनों को तलाश रही है। उधर, खबर पाकर एएसपी, सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
पिसावां के रमुवापुर गांव निवासी अपर्णा (3) पुत्री धर्मेंद्र कुमार मंगलवार शाम करीब छह बजे अपनी बड़ी बहन हिशांती (7) के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह अचानक लापता हो गई।
कुछ देर बाद मां शीतला ने बड़ी बेटी हिशांती से अपर्णा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि गांव निवासी प्रदीप उर्फ पंकज उसे गोदी में उठाकर कहीं ले गया है।