फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में लाठी-डंडे से पीटकर ली दलित की जान, अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

Sat, 15 Jul 2017 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयसिंहपुर/सेमरीबाजार(सुल्तानपुर)
विज्ञापन
पिटाई से घायल सुमित्रा को ले जाते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुल्तानपुर में लाठ‌ियों से पीटकर की गई दल‌ित की हत्या के मामले में ज‌िलाध‌िकारी और पुल‌िस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़‌ित पर‌िवार से जानकारी ली। पीड‌ि़त पर‌िवार ने अध‌िकार‌ियों को आपबीती सुनाई, इस पर उन्हें सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन द‌िया गया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बता दें क‌ि सुल्तानपुर के रामनाथ का पुरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर विपक्षियों ने एक दलित के कुनबे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घर में मौजूद परिवार के मुखिया, बहू-बेटे और पत्नी की विपक्षियों ने जमकर पिटाई की। 

सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परिवार के मुखिया को मृत घोषित कर दिया। बहू-बेटे व पत्नी की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस की दो टीमें की गठित है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ का पुरवा गांव निवासी दलित रामजीत (45) पुत्र बसेनू के घर पर शुक्रवार की दोपहर बाद करीब दो बजे गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर हमला कर दिया। रामजीत के घर में जो भी मिला उसे जमकर पीटा। पिटाई के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

पिटाई में ये हुए घायल

- फोटो : amar ujala
पिटाई से रामजीत, पत्नी सुमित्रा (42), बेटा मंजीत (25) व गर्भवती बहू अंतिमा (20) पत्नी मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों के जाने के बाद हिम्मत जुटाकर रामजीत के घर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी को सीएचसी जयसिंहपुर भेजा।

सीएचसी पर चिकित्सकों ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया जबकि मंजीत, बहू अंतिमा और पत्नी सुमित्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना के पीछे प्रतिशोध का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी को घटना स्थल पर जांच के लिए भेजा गया है।

दलित और ब्राह्मण पक्ष के बीच मारपीट व छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें